फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ुपहरत युवती प्रेमी संग शादी कर लोटी-परिजनों संग जीने से किया इुंकार

ुपहरत युवती प्रेमी संग शादी कर लोटी-परिजनों संग जीने से किया इुंकार

Tue, 04 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
ुपहरत युवती प्रेमी संग शादी कर लोटी-परिजनों संग जीने से किया इुंकार
सरधना। नगर क्षेत्र से एक युवती शादी से दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने मोहल्ला खाकरोबान निवासी युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, युवती आरोपी युवक के साथ शादी करके सोमवार को थाने पहुंची तथा मुकदमे को फर्जी बताया।
विज्ञापन

युवती के परिजनों के मुताबिक उन्होंने युवती का रिश्ता तय किया था। इस पर युवक विजय ने मंगतेर को फोन कर धमकी दी थी। तू शादी मत करना मैं शादी से पहले ही युवती का अपहरण कर लूंगा। परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान बीती 14 नवंबर को युवती अचानक लापता हो गई। हालांकि उसकी 25 नवंबर को मुजफ्फरनगर निवासी युवक संग शादी होनी तय थी। युवती के परिजनों ने पहले गुपचुप तरीके से तलाश की। उन्होंने सुराग नहीं मिलने पर बीती 17 नवंबर को नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। वह शादी की तिथि बीत जाने के बाद सोमवार को दुल्हन के रूप में थाने पहुंची। उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया बल्कि वह विजय के साथ अपनी मर्जी से गई थी। विजय के खिलाफ अपहरण का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसने विजय के साथ कंकरखेड़ा के एक मंदिर में बीती 14 अक्तूबर को शादी कर ली थी। परिजनों ने युवती को लाख समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह विजय के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। इस बाबत एसएसआई मनोज शर्मा ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
युवती की शादी मुजफ्फरनगर निवासी युवक से 25 नवंबर को होनी थी
युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की जानकारी पुलिस को दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed