फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बंद मकान में चोरी।

बंद मकान में चोरी।

Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान में चोरी।
मवाना। मोहल्ला हीरालाल में बंद पडे़ मकान में सेफ में रखे 55 हजार रुपये तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी सलेकचंद पुत्र प्रभु कुमार ने बताया कि उसकी मखदूमपुर रोड पर फर्नीचर की दुकान है। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। वह सुबह में मकान का ताला लगाकर दुकान पर गया। वह शाम को वापस पहुंचा तथा मकान का ताला खोला तो देखा कि सेफ आदि का सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित का कहना है कि बराबर में बन रहे निर्माणाधीन मकान से चोरों ने घर में प्रवेश किया तथा सेफ में रखे 55 हजार रुपये, 13 ग्राम की सोने की चेन, सोने का हार, कुंडल तथा चांदी की पाजेब आदि चोरी कर लिये। एसएसआई विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed