{"_id":"5bfb0813bdec2241c17129ef","slug":"154317830519-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिवाई में पुलिस की नाक तले कई दुकानों को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिवाई में पुलिस की नाक तले कई दुकानों को चोरों ने खंगाला
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दुकानों से हजारों रुपये का सामान चोरी
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में शनिवार की रात दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। जबकि एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई। पुलिस में तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया है। यामीन ने बताया कि उसका कस्बे में मेडिकल स्टोर है। रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और नगदी व कुछ सामान चुराकर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता लगा। चोरों ने राशिद की दुकान को भी निशाना बनाया और हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। सुबह जाग होने पर जानकारी हुई। चोरों ने सलीम की दुकान में भी सेंध लगाकर हजारों रुपये का परचून का सामान चोरी कर लिया और ताला लगा छोड़कर फरार हो गए। वहीं, चोरों की दस्तक के चलते कस्बे के लोगों में दहशत फैली हुई है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस बारे में चौकी इंचार्ज विरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चोरों पर अंकुश लगाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।