फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोहिया गांव में मकान से दो लाख के जेवर चोरी

लोहिया गांव में मकान से दो लाख के जेवर चोरी

Sat, 20 Oct 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
लोहिया गांव में मकान से दो लाख के जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला। लोहिया गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर लगभग दो लाख रुपये के गहने साफ कर दिए। शुक्रवार सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं, पीड़ित परिवार ने दौराला थाने में तहरीर दी है।

दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोहिया निवासी बृजपाल बीती रात अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। बताया कि घर पर उसकी पत्नी एवं बच्चे थे। उसकी बेटी डिंपल भी ससुराल से आई हुई थी। परिजन रात में घर में नीचे के कमरों में सो गए। देर रात चोरों ने ऊपर बने दो कमरों को खंगाल डाला। उन्होंने ऊपर के कमरेे में रखी अलमारी से लगभग 1000 रुपये, सोने की अंगूठी, सोने की कई चेन एवं सोने के अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। हालांकि चोर चांदी के जेवरात वहीं छोड़कर फरार हो गए। परिजन शुक्रवार सुबह छत पर बने कमरों में पहुंचे तो सामान बिखरा देखने के बाद चोरी की जानकारी हुई। चोरी किए जेवरात की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई है। दौराला पुलिस भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित परिवार ने दौराला थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
परिवार सोया था नीचे के कमरों में, चोरों ने ऊपर बने कमरों को खंगाला
शुक्रवार सुबह हुई पीड़ित परिजन को घटना जानकारी, थाने में तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed