{"_id":"5bc4f711bdec22699b148784","slug":"153963493214-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलावा-सुरानी-महादेव में संघर्ष-दो महिलाओं समेत कई लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलावा-सुरानी-महादेव में संघर्ष-दो महिलाओं समेत कई लोग घायल
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के सलावा-सुरानी और महादेव में सोमवार को मामूली कहासुनी को लेकर संघर्ष हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनो पक्षों के घायलों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
सलावा गांव में सोमवार सुबह मकान के सामने नाली की सफाई के दौरान राजबाला पत्नी रतिपाल एवं कुमकुम पत्नी बबलू में कहासुनी हो गई। वहीं, महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच दोनों पक्षों से अन्य लोग भी आपस में भिड़ गए। इस दौरान राजबाला और दूसरे पक्ष से कुमकुम घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने रिंकू पुत्र खेमचंद का शांतिभंग में चालान कर दिया। ग्राम सुरानी में पत्नी संग मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मोनू पुत्र राजकुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, ग्राम महादेव में अर्जुन व राहुल पुत्रगण मुनेंद्र तथा अमित पुत्र रमेश में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इसमें तीनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने अर्जुन व मुनेंद्र तथा दूसरे पक्ष से अमित का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।