{"_id":"5bbe680c867a5528310b1ee9","slug":"15392051064-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर पुलिस ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री, कुख्यात की तलाश में कांबिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हस्तिनापुर पुलिस ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र में पकड़ी तमंचा फैक्ट्री, कुख्यात की तलाश में कांबिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मवाना में 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू गुर्जर की तलाश में बुधवार को हस्तिनापुर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ जंगलों में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अलीपुर मोरना निवासी सोनू गुर्जर ने 2017 में जोनी गुर्जर के माता पिता की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने सोनू पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। तभी से सोनू फरार चल रहा था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर बुधवार को हस्तिनापुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कुख्यात की तलाश में जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन
एजेंसी संचालक की शिकायत
बिसौला के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव से गांव के राशन डीलर की शिकायत की। आरोप है कि डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा है और उनका नाम कटने की बात कहते हुए भगा देता है। जिस कारण गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिल पा रहा है। अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/