फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चालक-परिचालक से मारपीट कर लूटी नकदी

चालक-परिचालक से मारपीट कर लूटी नकदी

Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
चालक-परिचालक से मारपीट कर लूटी नकदी

विज्ञापन

चालक-परिचालक से मारपीट कर नकदी लूटी
मवाना। मेरठ-हस्तिनापुर मार्ग पर नवीन मंडी के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बस को हाथ देकर रुकवा लिया। बदमाशों ने बस में चढ़ते ही परिचालक से मारपीट कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने विरोध कर रहे यात्रियों के साथ भी मारपीट की और धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार मवाना निवासी चालक वकील अहमद सोमवार को मेरठ से सवारी लेकर बस संख्या यूपी 40 टी 2310 से मवाना पहुंचा। मवाना पहुंचने के बाद चालक यहां से लगभग एक दर्जन सवारी के साथ हस्तिनापुर के बस्तौरा गांव में जा रहा था। बताया गया है कि नवीन मंडी के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने बस रुकवा ली। चालक ने सवारी समझकर बस को रोक दिया। बदमाशों ने बस में चढ़ते ही परिचालक लावड़ निवासी दिलशाद से मारपीट शुरू कर दी और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों ने बदमाशों का विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने हथियारों के बल पर सवारियों को डराते हुए मारपीट की। बदमाश धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। परिचालक ने किसी तरह मामले की जानकारी पीआरवी को दी। बस में लूट होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीआरवी व एसएसआई भरतलाल शाह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सवारियों को दूसरी बस में रवाना किया। परिचालक दिलशाद ने पुलिस को बताया कि बैग में लगभग 1800 रुपये थे और बाइक सवार बदमाश लाल रंग की सीबीजेड बाइक पर सवार थे। जो घटना को अंजाम देने के बाद सैदीपुर मार्ग से होते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। एसएसआई भरतलाल शाह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


दस दिन पहले ही शुरू हुआ था नया रुट
खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक दिनेश खटीक से मिलकर खादर क्षेत्र के गांवों में बस चलाने की मांग की थी। इस पर विधायक ने यहां बसों का संचालन शुरू कराया था। मुंशी कंवरपाल ने बताया कि लगभग दस दिन पहले ही नया रुट शुरू किया गया था। मुंशी कुंवरपाल ने बताया कि बसों का संचालन होने से टेंपो संचालकों का काम ठप हो गया है। रंजिशन उन्होंने ही इस तरह की घटना को अंजाम दिलाया है। जिससे बस चालकों व परिचालकों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो जाए और वह इस रुट पर बसों का संचालन बंद कर दे। इस घटना को लेकर उन्होंने विधायक दिनेश खटीक को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed