{"_id":"5bbbc04f867a5528340efa67","slug":"153903109414-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
Updated Tue, 09 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़। नगर के गोपेश्वर मंदिर के समीप चार दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर दी थी। मृतक के चाचा ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सोमवार को आसिफाबाद तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि नगर निवासी 21 वर्षीय गौरव पुत्र स्वर्गीय सुरेश मजदूरी करता था। वह बीती शुक्रवार रात करीब आठ बजे गोपेश्वर मंदिर पर जा रहा था। वह मंदिर के समीप पहुंचा तो कस्बा निवासी मनोज पुत्र ओमकार ने गालीगलौज कर उसकी पीठ में गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मनोज को नगर के आसिफाबाद तिराहे से हिरासत में ले लिया और तलाशी के दौरान हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
खेती का आधुनिक तरीका अपनाएं किसान
परीक्षितगढ़। सरकार किसानों को उनकी फसल का अधिक से अधिक मूल्य दिलाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए किसानों को भी खेती का पुराना छोड़कर आधुनिक तरीका अपनाना होगा। उक्त विचार आल इंडिया कोर्डिनेटर अनुसंधान पोस्ट हार्वेस्ट के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर डॉ. एसके त्यागी ने व्यक्त किए। गांधी स्मारक देव नागरी महाविद्यालय में डॉ. एसके त्यागी ने कहा कि पुरानी पद्धति से जो कोल्हू चलाए जा रहे हैं। उससे किसानों को भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है 20 से 25 प्रतिशत रस खोई में चला जाता है। वहीं, गन्ने के रस को भी अन्य पेय पदार्थों की तरह डिब्बे में बंद कर बाजार में बेचा जाए तो अधिक लाभ होगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को पूरे देश के कृषि वैज्ञानिकों की सेमिनार होगी। जिसमें कोल्हू एवं खांडसारी पर हुए शोध के मुताबिक सुधार योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद कॉलेज में बीएससी कृषि की लैब देखने के बाद उन्होंने कई सुझाव दिए तथा शिक्षकों को अपने स्तर से लुधियाना में ट्रेनिंग कराने का बात कही। जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके। इस मौके पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता चीकू प्रधान बढ़ला, सचिव सचिन त्यागी, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, एसओडी डॉ. कपिल कुमार, कपिल त्यागी, सोनू त्यागी सभासद, हिमांशु, मोंटी त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र रही झांकियां
परीक्षितगढ़। श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भगवान शिव की बारात निकाली गई। शिव बारात को श्रद्धालुओं ने जलपान कराकर फूल मालाओं से स्वागत किया। नगर की गुड़ मंडी से शुभारंभ हुई शिव बारात का उद्घाटन सीटू मित्तल ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश जी का तिलक कर प्रारंभ किया। शोभायात्रा गुड़ मंडी से प्रारंभ होकर गंधार दरवाजा, मवाना बस स्टैंड, मैन बाजार एवं किठौर स्टैंड, शिव चौक से होती हुई रामलीला स्थल पर संपन्न हुई। बारात में गणेश, राम-लक्ष्मण, हनुमान के अतिरिक्त कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बारात का भव्य स्वागत कर जलपान कराया। कमेटी के मुख्य संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य पदमसैन मित्तल ने बारात में झांकियों का तिलक किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मजीत प्रजापति, गौरव गर्ग, सचिन अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, लोकेश गर्ग, तेजपाल नागर, नागेश शर्मा, मोनू राजवंशी, विनय गुप्ता, रणपाल गुर्जर, डब्लू धारीवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।