फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फाईनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हुई लूट का दौराला पुलिस ने किया खुलासा

फाईनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हुई लूट का दौराला पुलिस ने किया खुलासा

Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
फाईनेंस कंपनी के कर्मचारियों से हुई लूट का दौराला पुलिस ने किया खुलासा
दौराला। पुलिस ने लोहिया-मामूरी मार्ग पर दो सप्ताह पूर्व फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 76 हजार रुपये एवं अन्य सामान लूट का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लोहिया गांव निवासी तीन लोगों को दबोचा है। हालांकि एक आरोपी अभी पकड़ से दूर है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मेरठ स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी मेरठ निवासी अजित और दानिश लगभग दो सप्ताह पूर्व बाइक पर सवार होकर लोहिया गांव से मामूरी मार्ग से होते हुए मवाना जा रहे थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया था और उनसे 76 हजार रुपये, टेबलेट और मोबाइल लूट लिए थे। पीड़ितों ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से इस मामले में जुटी थी। बीती देर रात एसआई नंदकिशोर, कांस्टेबल यशवीर सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार को घटना में शामिल बदमाशों की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने लोहिया मोड़ के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोगों को घेराबंदी करके दबोच लिया। पुलिस को उनसे दो तमंचे, चार कारतूस, चाकू एवं लूटे गए 54000 रुपये बरामद किए। सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राधे उर्फ सुरेंद्र पुत्र सरदारे, अनीस पुत्र रमजान फकीर और आमिर पुत्र रियासत अली हैं। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी लोहिया निवासी नावेद पुत्र मुस्तकीम फरार है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। हालांकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, दौराला इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राधे उर्फ सुरेंद्र पर दौराला, फलावदा, मवाना, खतौली थाने में गैंगस्टर समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। अनीस और आमिर पर दौराला थाने में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दो सप्ताह पूर्व लोहिया-मामूरी मार्ग पर चार बदमाशों ने लूटे थे 76 हजार रुपये व अन्य सामान
पुलिस ने लोहिया निवासी तीन आरोपी दबोचे, एक फरार
पकड़े गए आरोपियों से 54 हजार रुपये, दो तंमचे, एक चाकू एवं कारतूस बरामद किए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed