{"_id":"5ba2b962867a557ff830263b","slug":"15373909272-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे से छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे से छात्र लापता
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित मदरसे से 12 वर्षीय छात्र करीब पंद्रह दिन पूर्व लापता हो गया था। उसके परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
हरियाणा के मेवात के जिला पलवल, थाना बहीन के गांव आलीमेव निवासी मो. अमजद पुत्र आस मोहम्मद के अनुसार वह कई वर्षों से हापुड़ रोड अल्लीपुर स्थित जामिया महमूदिया मदरसे में पढ़ रहा है। उसके साथ उसका मौसेरा भाई मो. एजाज (12) पुत्र मजहर खां भी इसी मदरसे में पढ़ रहा है। एजाज ईद पर अपने घर गया था। वह बीती तीन सितंबर को वापस मदरसे में आ गया। वह चार सितंबर की सुबह एजाज कहीं लापता हो गया। परिजनों के अनुसार बच्चे की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की गई परंतु सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजन करीब 15 दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं। उन्हाेंने थाने में बुधवार को फिर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने आज भी जांच के नाम पर टरकाकर भगा दिया।
मामला गंभीर है यदि बच्चा मदरसे से लापता हुआ है। इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर।