फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थ्रीव्हीलर सवार छात्रों को कार सवार युवकों ने पीटा

थ्रीव्हीलर सवार छात्रों को कार सवार युवकों ने पीटा

Tue, 18 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
थ्रीव्हीलर सवार छात्रों को कार सवार युवकों ने पीटा
खरखौदा। कस्बा निवासी छात्र अर्चित पुत्र अमित एवं वैभव पुत्र कपिल इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे हैं। ये दोनों मेरठ में किसी इंस्टीट्यूट में ट्यूशन लेने जाते हैं। ये शाम करीब छह बजे थ्रीव्हीलर में सवार होकर खरखौदा आ रहे थे। थ्रीव्हीलर हापुड़ रोड पर हाजीपुर के सामने स्थित कूडे़दान के सामने पहुंचा तो वहां पहले से खडे़ कार सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे रुकवा लिया। इसके बाद दोनों छात्रों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। भीड़ एकत्र होने लगी तो आरोपी कार लेकर मेरठ की ओर भाग गए। पीड़ित छात्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल छात्रों के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed