{"_id":"5b9acf70867a557fff72ffab","slug":"153687228718-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांव से दो भैंस चोरी, लावड़ से मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहिया गांव से दो भैंस चोरी, लावड़ से मिली
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहिया गांव से दो भैंस चोरी, लावड़ से मिली
दौराला। बीती रात लोहिया गांव से चोरी की गई दो भैंस बृहस्पतिवार को लावड़ स्थित खाली पड़ी डूडा कॉलोनी से पुलिस व ग्रामीणों ने बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बरामद भैंसों को पुलिस ने ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है।
बुधवार देर रात दौराला क्षेत्र के गांव लोहिया निवासी जोहरे और रमेशपाल की दो भैंस चोरी हो गई थी। सुबह ग्रामीणों को भैंस चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान ग्रामीण भैंस के पैरों के निशान को देखते-देखते लगभग आठ किमी दूर लावड़ की खाली पड़ी डूडा कॉलोनी तक पहंच गए। सूचना पर लावड़ व दौराला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान एक खाली पडे़ मकान की छत से दो युवक कूदकर फरार हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने मकान की तलाशी ली तो उसमें दोनों भैंस बंधी हुई बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों भैंस को दौराला थाने पर भिजवाया और इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने बरामद दोनों भैंसों को थाने से भैंस मालिकों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन