फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार हुआ।

दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार हुआ।

Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
दुकान से मोबाइल चोरी कर फरार हुआ।
मवाना। फलावदा चौराहा पर मुस्तकीम पुत्र जहीर की रैलिंग बनाने की दुकान है। उसने बताया कि वह अपना मोबाइल दुकान के काउंटर पर रखकर किसी काम से अंदर गया। इसी दौरान एक युवक उसका मोबाइल उठाकर फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


गल्ले से रुपये चुराने का आरोप
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी महिला मोहल्ले में ही परचून की दुकान करती है। उसका आरोप है कि एक महिला सामान लेने आई। इसी दौरान उसने गल्ले से 18 हजार रुपये चुरा लिये। पुलिस आरोपी महिला को थाने ले आई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई
मवाना। गुड़ मंडी में श्री शिव मंदिर गुड़ मंडी कमेटी तथा महिला मंडल की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। इस मौके पर पहले कीर्तन भजन का आयोजन किया गया। इसके बाद कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अनीता अग्रवाल, राजबाला, रामवीरी, अनीता रस्तोगी, सुमन रस्तोगी, संगीता शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों ने जनसंपर्क किया
मवाना। सपा कार्यकताओं ने 10 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव मीवा, मटौरा, पाली, अगवानपुर आदि में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क करने वालों में पूर्व सभासद गुड्डू यादव, निर्मित यादव, संजय यादव, अजमल गाढ़ा, रईस मलिक, उदयवीर, मुकेश यादव, सुंदर, सुदेश, आकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed