{"_id":"5b943bbc867a557eaa4dd047","slug":"15364412618-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण, मामला दो समुदाय का होने के चलते तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अपहरण, मामला दो समुदाय का होने के चलते तनाव
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मवाना। नगर निवासी एक छात्रा का नगर की दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी राजीव ने बताया कि उसकी पुत्री शनिवार को कॉलेज में पढ़ने गई थी। वह दोपहर बाद भी घर नहीं लौटी। उन्होंने तलाश की। इस दौरान बाजार के लोगों ने बताया कि दो महिलाओं समेत पांच लोग उसकी बेटी को जबरन कार में डालकर ले गए हैं। इस पर वह अपहरणकर्ताओं के घर पहुंचे। उन्होंने उनसे गालीगलौज एवं मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। अपहरण की जानकारी पाकर पुलिस में हड़कंप मच गया। वहीं, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण नगर में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।