फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 09 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बच्चा लापता, अपहरण की आशंका
खरखौदा। एक माह पहले गांव अल्लीपुर स्थित मदरसे का छात्र ईद पर अपने घर गया तथा लौटकर नहीं आया। तीन दिन पहले मदरसे में पहुंचे परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। इसके बाद उन्होंने मेडिकल थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से कासगंज निवासी अजीम पुत्र मो. उमर हापुड़ रोड स्थित मीट प्लांट में कार्य करता था। उसने कुछ दिन से वहां से काम छोड़ दिया। अब वह परिवार के साथ थाना मेडिकल क्षेत्र के चौधरी होटल के पास रह रहा है। अजीम का 11 वर्षीय पुत्र रिहान अल्लीपुर स्थित जामिया महमूदिया मदरसे में पढ़ रहा है। परिजनों के अनुसार बीती आठ अगस्त को ईद के त्योहार पर रिहान अपने घर गया था। अजीम त्योहार के बाद काम पर चला गया। उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि रिहान का मदरसा खुला गया है वह मदरसे में चला जाए। इसके बाद बच्चा घर से मदरसे के लिए निकल गया। तीन दिन पहले अजीम अपने बेटे से मिलने मदरसा पहुंचा तो जानकारी मिली कि वह नहीं आया है। बच्चे के परिजन थाना खरखौदा पहुंचे तथा अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। जांच में पता चला कि छात्र मदरसे में नहीं पहुंचा। वह घर से निकलते ही लापता हो गया। पुलिस बच्चे के परिजनों को साथ लेकर मदरसे में पहुंची तो संचालक ने बताया कि ईद की छुट्टी के बाद बच्चा मदरसे में नहीं लौटा है। इस पर परिजन तहरीर लेकर थाना मेडिकल रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed