{"_id":"5b87151d42c79246716648d8","slug":"153557941014-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने बेचे पाइप, पिता ने की पुलिस से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने बेचे पाइप, पिता ने की पुलिस से शिकायत
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेटे ने घर से चुराए पाइप कबाड़ी को बेचेे
मवाना। इकरामनगर निवासी एक युवक ने बुधवार को घर पर रखे लोहे के पाइप चुराकर कबाड़ी को बेच दिए। पिता की शिकायत पर कबाड़ी की दुकान पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ी को जमकर फटकार लगाई और पाइप वापस कराए।
जानकारी के अनुसार इकरामनगर निवासी एक युवक ने अपने घर से पाइप चोरी कर लिए। युवक ने फलावदा रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर उन्हें बेच दिए। जानकारी मिलने पर युवक का पिता कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा, जहां उसे पाइप मिल गए। इस पर उसकी कबाड़ी से बहस हुई। कबाड़ी के पाइप नहीं लौटाने की बात पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ी को जमकर फटकार लगाई और पाइप वापस करा दिए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि पाइप वापस करा दिए गए है और कबाड़ी को हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसा न करें।