{"_id":"5b87151b42c792466f4a208c","slug":"15355794083-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम से मिले लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम से मिले लोग
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हत्योरियों की गिरफ्तारी की मांग
मवाना। इकरामनगर में हुई वृद्धा की मौत के मामले में बुधवार को लोग एसडीएम से मिले और जल्द हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की।
लगभग 10 दिन पूर्व इकरामनगर निवासी एक वृद्धा पर रात के समय में किसी ने चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर घायल कर दिया था। वृद्धा ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को डॉ. नईमुद्दीन सैफी के नेतृत्व में लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव व सीओ यूएन मिश्रा से मिले। उन्होंने 10 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। लोगों ने जल्द हत्यारोपी को पकड़ने की मांग की। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक की तस्वीर साफ कराने के लिए एक्सपर्ट का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।