फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   देवरानी को कैरोसिन डालकर जिंदा जलाया

देवरानी को कैरोसिन डालकर जिंदा जलाया

Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
देवरानी को कैरोसिन डालकर जिंदा जलाया
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात देवरानी एवं जेठानी में हुए विवाद के बाद देवरानी गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने रविवार दोपहर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। चर्चा है कि उसे जेठानी ने कैरोसिन डालकर जिंदा जलाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व किला परीक्षितगढ़ निवासी युवती से हुई थी। उस युवती की दूसरी बहन भी इसी परिवार में है। जिस युवक से शादी हुई वह पांच भाई हैं। शादी के तीन वर्ष बीतने के बाद भी उसे कोई संतान नहीं हुई। इसलिए उसने एक बच्ची को गोद ले लिया। पति गांव में ही किराना की दुकान करता है। जेठानी अपने पति से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाकर उससे आए दिन झगडा करती थी। आरोप है कि शनिवार रात जेठानी और देवरानी में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान देवरानी आग में गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए। वहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला को जेठानी ने कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। इस मामले में थाना पुलिस ने महिला की जलने की जानकारी दी है। हालांकि वह किस वजह से जली उसकी पुष्टि नहीं की। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि अभी परिवार के किसी सदस्य ने थाने में तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों के माध्यम से महिला जलने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक महिला का शव गांव नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस को ग्रामीणों से मिली जानकारी, तहरीर मिलने से किया इनकार
महिला को शादी के तीन वर्ष बाद भी नहीं संतान नहीं थी, उसने एक बच्ची को गोद ले रखा था
जेठानी ने अपने पति से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाकर शनिवार रात महिला से किया था विवाद, सफदरजंग अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed