फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदग मौंत से जंग लड रही छात्रा-हालत स्थिर आईसीयू में भर्ती

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदग मौंत से जंग लड रही छात्रा-हालत स्थिर आईसीयू में भर्ती

Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदग मौंत से जंग लड रही छात्रा-हालत स्थिर आईसीयू में भर्ती
सरधना। कस्बे में बीती 17 अगस्त को छेड़छाड़ के विरोध में शोहदों ने घर में घुसकर छात्रा को आग लगा दी थी। छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। वहीं, पुलिस ने बुुधवार को मुख्यारोपी एवं उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि एक आरोपी अभी फरार है। उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने भी छात्रा का हाल जाना।
विज्ञापन

कस्बे में शोहदों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के घर में घुसकर उस पर केरोसिन उडे़लकर आग लगा दी थी। जिसमें वह 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गई। इस पर छात्रा के दादा ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को नामजद कराया था। इस मामले में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं ने धरना-प्रदर्शन कर छात्रा को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी। राजपूत उत्थान सभा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, करणी सेना, सोम चौबीसी, कुशवाह चौबीसी और सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए।उन्होंने धरना-प्रदर्शन के माध्यम से छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई। वहीं, भाजपा विधायक संगीत सोम ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। उधर, विधायक संगीत सोम, सपा नेता अतुल प्रधान, कांग्रेस नेत्री सपना सोम, जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह तथा पलटू ने बुधवार को फोन पर छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने दबाव के चलते घटना वाले दिन आरोपी राजवंश बागड़ी और उसके पिता देवेंद्र बागड़ी को धर दबोचा। उधर, पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को दीपमोहन पुत्र जगमोहन को जेल भेज दिया। इसके बावजूद पुलिस पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का दबाव बना रहा। पुलिस ने मंगलवार देर रात मुख्यारोपी रोहित एवं उसके पिता गजराज को धर दबोचा तथा उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस अब तक छह आरोपियों में से पांच को जेल भेज चुकी है। वहीं अमन नामक युवक अभी फरार है। सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती छात्रा के मामा आरके राजपूत ने बताया कि अभी छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्य स्वाति सिंह, विमला माथुर, अश्विनी आदि ने भी छात्रा का हाल जाना। उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया।
मुख्य बातें
सरधना पुलिस ने छात्रा को केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने के मामले में मुख्य आरोपी को पिता के साथ दबोचा
सफदरजंग अस्पताल में छात्रा की हालत गंभीर बताई, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने जानकारी ली
विधायक संगीत सोम समेत अन्य नेताओं ने भी छात्रा का हाल जाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed