{"_id":"5b7dce6f42c792464c73d98f","slug":"15349714938-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचार के दौरान वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचार के दौरान वृद्धा की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। दो दिन पहले इकराम नगर में रात के समय घायल मिली वृद्धा ने बुधवार को दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सीसीटीवी में हमलावर के कैद होने के बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई। इससे गुस्साए लोग हंगामे के इरादे से थाने पहुंचे। हालांकि पुलिस के आश्वासन पर शांत होकर लौट गए।
नगर के मोहल्ला इकरामनगर निवासी वृद्धा अनीसा पत्नी कसीमुद्दीन दो दिन पहले खुली दुकान में गंभीर हालत में घायल अवस्था में मिली थी। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास की तहरीर दी थी। बाद में परिजनों ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर वृद्धा को घायल करने की तहरीर दी थी। उसे गंभीर हालत में दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि महिला के बेहोश हो जाने पर बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद युवक की तलाश में जुटी है।
वहीं, इस मामले में आरोपी के सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस हमलावर का सुराग लगाने में नाकाम रही। इससे गुस्साए लोग चेयरमैन अय्यूब कालिया के साथ थाने पहुंचे। वहां किसी के नहीं मिलने पर चेयरमैन ने थाना प्रभारी से फोन पर वार्ता की। जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि वे इसी मामले में लगे हुए हैं। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग शांत होकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन
मुख्य बातें
इमरामनगर में दो दिन पहले वृद्धा को भारी वस्तु से हमला करके कर दिया था घायल