फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएनजी पंप पर घटतौली को लेकर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

सीएनजी पंप पर घटतौली को लेकर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी पंप पर घटतौली को लेकर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
खरखौदा। हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने करीब 12 दिन पूर्व सीएनजी पंप पर गैस की अधिक कीमत वसूलने का मामला हुआ था। जिसमें ग्राहक ने वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसमें गेल कंपनी के संज्ञान लेते हुए कर्मचारी एवं पंप संचालक दोनों को दोषी बताते हुए थाने में तहरीर दी थी। जिसमें मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

मैसर्स गेल गैस लिमिटेड का लोहियानगर में सीएनजी स्टेशन है। फॉर कोर्ट प्रबंधन एवं सीएनजी स्टेशन के दिन-प्रतिदिन संचालन के लिए अनुबंध मैसर्स एवीएम आयल फील्ड सर्विसेज अहमदाबाद को वर्क आर्डर दिया गया था। इस पंप पर कर्मचारियों ने सीएनजी डिसपेंसर के डिसप्ले के कांच पर स्थायी मार्कर से दाहिनेे अंक में छेड़छाड़ की थी। जिससे इस मशीन से गैस डलवाने वाले प्रत्येक ग्राहक से 50 से 70 रुपये कीमत से अधिक वसूले जा रहे थे। करीब 12 दिन पूर्व एक ग्राहक गाड़ी में गैस डलवाने पहुंचा तो उसने इस धोखाधड़ी को पकड़ लिया। उसने शोर शराबा किया तो मौके पर अन्य ग्राहक एकत्र हो गए। मामला बढ़ता देख पंप संचालक ग्राहक को समझाने लग गया। ग्राहक ने पूरा वाकया की वीडियो क्लिप तैयार कर ली। वीडियो क्लिप में मशीन के अंक हटवाकर भी दिखाया गया था। ग्राहक ने बाद में वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला गेल गैस लिमिटेड मेरठ के अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो कंपनी ने जांच कराई तथा बाद में कर्मचारी समेत मैसर्स एवीएम एवं स्टेशन प्रबंधक सभी संलिप्त बताए गए। इस मामले में गेल गैस के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार अरोड़ा ने पुलिस को संलिप्त सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिसमें पुलिस ने मामले को एसएसपी मेरठ को भेज दिया था। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार देर शाम मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गेल कंपनी के महाप्रबंधक ने कर्मचारी, मैसर्स एवीएम एवं स्टेशन प्रबंधक को बनाया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed