{"_id":"5b7dce6642c792466e6edfb2","slug":"153497148412-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी चमारान में बदनीयती से घर में कूदे युवक को भीड़ ने मारपीट कर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी चमारान में बदनीयती से घर में कूदे युवक को भीड़ ने मारपीट कर किया अधमरा
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कस्बे में बुधवार देर रात एक युवक बदनीयती से पड़ोस के मकान में कूद गया। उसने कमरे में टीवी देख रही युवती को दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो परिजन दौडे़। युवती के भाई ने उसे पकड़ा तो उसका गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। पड़ोसियों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। वहीं, पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ट्रक चालक है। परिजन बुधवार रात में घर में थे। युवती एक कमरे में अकेली टीवी देख रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक बदनीयती से घर में कूद गया। उसने युवती को दबोच लिया तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे। युवती के भाई ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। शोर पड़ोसी दौडे़ और आरोपी को पकड़ जमकर धुनाई की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले गई। वहीं, परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामले में लिखा-पढ़ी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दंपति से बाइक एवं नकदी लूटी
सरधना। दौराला मार्ग पर बुधवार रात में ग्राम ढाहर निवासी दीपक पत्नी अनिता के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। उसे गांव अलीपुर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया। उन्होंने लूटपाट करने का प्रयास किया तो दीपक ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश दंपति से पांच हजार रुपये एवं बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर दौराला और सरधना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच की।