फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूल में घुसकर छात्रों व शिक्षकों पर हमला

स्कूल में घुसकर छात्रों व शिक्षकों पर हमला

Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में घुसकर छात्रों व शिक्षकों पर हमला
मवाना। नगर स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर दो दर्जन से अधिक छात्रों पर बाहरी साथियों के साथ मिलकर छात्रों एवं शिक्षकों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नवजीवन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 11.15 बजे 30-35 छात्रों ने बाहरी साथियों के साथ मिलकर छात्रों व शिक्षकों पर हमला बोल दिया। छात्रों ने स्कूल में पढ़ रहे छात्र बादल के साथ जमकर मारपीट की। छात्र एवं बाहरी युवकों ने डंडों व तमंचों से स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को डराने का प्रयास किया। हालांकि स्कूली छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर किसी तरह छात्र बादल को बचाया। स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी पीआरवी को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले की सभी हमलावर भागने में सफल रहे। स्कूल प्रशासन की ओर से सात नामजद एवं 30 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed