फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लावड में बच्चो के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लावड रोड डेढ घंटे जाम

लावड में बच्चो के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लावड रोड डेढ घंटे जाम

Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
लावड में बच्चो के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लावड रोड डेढ घंटे जाम
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, लावड़ रोड डेढ़ घंटे जाम
विज्ञापन

लावड़। कस्बे में मंगलवार सुबह सरकारी हैंड़पंप पर पानी भरने गई एक महिला की एक युवक के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आई महिला के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद चौकी पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा करते हुए पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। महिलाओं के साथ मिलकर लावड़-मसूरी मार्ग पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे एसओ इंचौली ने किसी तरह महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। महिला ने मामले में तहरीर दी है।

कस्बे के खारीकुआं निवासी सोनू की पत्नी पूनम मंगलवार सुबह पास ही स्थित सरकारी नल पर पानी भरने के लिए गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान उसके बच्चे वहा खेल रहे शिवकुमार व अन्नू के बच्चों से विवाद हो गया। इस पर महिला ने बच्चों का झगड़ा शांत कराया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान वहां पहुंचे चिराेंजी, सत्यवीर, सतेंद्र, कलवा, राहुल, रमेश, मनोज आदि कई लोगों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए अभद्रता कर दी। मामले की सूचना पर पहुंचे महिला के पति सोनू, देवर सनी व लोकेश के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष लावड़ चौकी पर पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला पूनम की एक महिला पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गई। जिसके बाद महिला अन्य महिलाओं के साथ लावड़-मसूरी मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। लावड़ पुलिस ने काफी प्रयास किए मगर महिलाएं नहीं मानी। सूचना पर पहुंचे एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। लगभग डेढ़ घंटे तक लावड़ मार्ग बाधित रहा। एसओ इंचौली का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
- दोनों पक्षों ने चौकी पर भी किया हंगामा
- एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने लावड-मसूरी मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed