फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान से 30 लाख की रंगदारी मांगी

किसान से 30 लाख की रंगदारी मांगी

Sun, 12 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
किसान से 30 लाख की रंगदारी मांगी
मेरठ/सरधना। कुख्यात उधमसिंह के नाम से एक किसान से फोन पर 32 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। धमकी दी कि अगर पैसा नहीं दिया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। सुरक्षा मद्देनजर किसान के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। मामला सरधना कस्बे का है। एक किसान के मोबाइल पर शुक्रवार दोपहर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि जेल में बंद कुख्यात उधमसिंह को छुड़वाना है। जिसके लिए 32 लाख रुपये की जरूरत है। साथ ही कहा कि तू संपन्न किसान है। तेरे लिए यह रकम बहुत छोटी है। तुझे अपनी और अपने परिवार की जान सुरक्षित चाहिए तो जल्दी रकम का इंतजाम करके बता देना। तुझे रकम देने के लिए स्थान बाद में बताया जाएगा। धमकी भरी कॉल आने के बाद से किसान और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed