{"_id":"5b6def774f1c1b97528b4684","slug":"15339313757-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर को पकडने गई पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्कर को पकडने गई पुलिस से धक्का-मुक्की
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ग्राम खेड़की जदीद में मुखबिर की सूचना पाकर शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस से उसके परिजनों ने धक्का-मुक्की की। हालांकि पुलिस ने तस्कर को पकड़ लिया और थाने ले आई।
ग्राम खेड़की जदीद में मुखबिर ने पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने शराब तस्कर के घर छापा मारा और हरियाणा मार्का के 19 पव्वों के साथ तस्कर मनोज को पकड़ लिया। तस्कर को थाने लाने के दौरान मनोज के परिजनों ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके परिजनों को खदेड़ दिया। पुलिस मनोज को हिरासत में लेकर थाने ले आई और तस्करी की धाराओं में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि तस्कर से अवैध शराब बरामद हुई है। उसे जेल भेज दिया है।