फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक सवार पिता पुत्री से जेवर और नकदी लूटी

बाइक सवार पिता पुत्री से जेवर और नकदी लूटी

Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार पिता पुत्री से जेवर और नकदी लूटी
सरूरपुर। सरधना थाने के गांव छुर निवासी रामवीर सिंह अपनी पुत्री प्रीति को बड़ौत के कॉलेज से एमए प्रथम वर्ष का बैक पेपर के लिए परीक्षा फार्म जमा कराकर बाइक से गांव को लौट रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे सरूरपुर थाने से आगे पहुंचे तो डाहर रजवाहे की पटरी पर मुड़ते ही पीछे से अचानक एक बिना नंबर की बाइक पर तीन बदमाश आए। उन्होंने हथियार निकालकर बाइक रूकका ली। इससे पहले की बाप-बेटी कुछ समझ पाते बदमाशों ने गन प्वांइट पर लेकर प्रीति के गले से जेवर एक मोबाइल व साढ़े तीन हजार रुपये जबकि पिता रामवीर से पांच हजार रुपये एवं एक मोबाइल लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने बाप-बेटी को मारने की धमकी दी और वापस बाइक मोड़कर सरधना की ओर चले गए। लूट के बाद डरे सहमे पीड़ित बाप-बेटी थाने पर पहुंचे और पुलिस को वारदात के बारे में बताया। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed