{"_id":"5b6617394f1c1bb24b8b6dae","slug":"153341726617-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग का आरोप लगाया
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, तहरीर दी
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में शनिवार को मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
कस्बा शाहजहांपुर निवासी कपिल पुत्र कृष्ण ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर लगभग करीब एक बजे वह तथा उसका साथी भारत पुत्र गंगाशरण तथा अनुज पुत्र लोकेश महलवाला रोड स्थित अबेंडकर भवन के बहार बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गोविंदपुर निवासी प्रिंस पुत्र अशोक वहां से गुजरा तो प्रिंस को ऐसा लगा कि हमने उसको कुछ कहा है। जिसके बाद उक्त युवक वहां पहुंचा और गाली गलौच कर दी। जिसका विरोध करने पर उक्त युवक वहां से भुगत लेने की धमकी देकर चला गया। जिसके कुछ देर बाद युवक अपने 4-5 साथी को लेकर पहुंचा और तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जिसके बाद हमने घर में घुसकर जान बचाई। फायरिंग का शोर सुन लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने एक युवक को नामजद तथा 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद गौतम का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन