फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आश्रम में महंत को बंधक बनाकर डकैती

आश्रम में महंत को बंधक बनाकर डकैती, बाहर से ताला लगाकर फरार हुए चोर

Wed, 01 Aug 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 01 Aug 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
आश्रम में महंत को बंधक बनाकर डकैती
विधायक व एसओ को घटना की जानकारी देते आश्रम के महंत - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। शहर में दिनदहाड़े डकैती का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि सोमवार आधी रात बदमाशों ने भावनपुर के आश्रम में महंत को बंधक बनाकर डाका डाल दिया। मौके पर पहुंची भावनपुर पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब सात साल पहले इसी आश्रम में डकैती के दौरान महंत की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस वारदात को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव स्याल-मुबारिकपुर स्थित श्रीश्री 1008 भगवान दास सहाय आश्रम में महंत विजय दास रहते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल महाशिवरात्रि के पर्व पर आश्रम में बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन होता है, जिसमें सैकड़ों भक्त आते हैं। इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही थी। सोमवार देर रात लाठी-डंडे और तमंचों से लैस पांच बदमाशों ने आश्रम में धावा बोल दिया। बदमाशों ने महंत विजय दास और एक अन्य महंत प्रभात नगर निवासी महेंद्र दास को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। दोनों महंतों को कुटिया में बंद करके बदमाश आश्रम से 12 हजार रुपये, बैट्री, साइकिल, घड़ी, मंदिर के 12 पीतल के घंटे, इलेक्ट्रॉनिक लाइट, 4 किलो बादाम व 8 कंबल समेत करीब डेढ़ लाख का सामान सामान लूट लिया।
विज्ञापन

 

एक घंटा रहे बदमाश

महंत के अनुसार बदमाश आश्रम में करीब एक घंटा तक रहे। इस दौरान वे जान से मारने की धमकी देते रहे। लूटपाट करने के बाद बदमाश आश्रम को बाहर से बंद कर फरार हो गए।
मंगलवार तड़के आश्रम पहुंचे सेवादारों ने दोनों महंतों को बंधनमुक्त कराया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई।आश्रम से उखाड़ा गया दानपात्र पास के खेत में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग सात वर्ष पूर्व भी आश्रम में एक महंत की डकैती के दौरान हत्या कर दी गई थी।

विधायक व सपा नेता पहुंचे
क्षेत्रीय विधायक सतवीर त्यागी और सपा नेता अतुल प्रधान ने भी आश्रम पहुंचकर महंत से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने एसओ भावनपुर को मौके पर बुलाकर घटना का पर्दाफाश करने और आश्रम में पुलिस पिकेट लगाने की मांग की।

डकैती की घटना चोरी में दर्ज
डकैती का मुकदमा पुलिस ने ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर चोरी में दर्ज किया है। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि साधु-संतों के साथ हुई घटना में पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। शीघ्र घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो हिंदू संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश होगा।

यह डकैती नहीं चोरी
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि चोर आश्रम में घुसे थे। जहां से चोरों ने एक साइकिल, आरती का घंटा और 12 हजार रुपये चोरी कर लिए। आश्रम में ही चोरों ने दही पीने के साथ बादाम भी खाए और चोरी कर लिए। साधू रात में जागे तो बदमाश उन्हें धमकी देकर फरार हो गए। मामला डकैती का नहीं बल्कि चोरी का है। जल्द पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed