{"_id":"5b50907d4f1c1b40748b5b90","slug":"153200652116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने के विवाद को लेकर जंधेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी देने के विवाद को लेकर जंधेड़ी गांव में खूनी संघर्ष, चार घायल
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। जंधेड़ी गांव में खेत की सिंचाई करने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाने पहुंचे एक पक्ष के लोगों ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
जंधेड़ी गांव निवासी ब्रजपाल बृहस्पतिवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसकी पड़ोसी किसान से कहासुनी हो गई। इसके चलते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से हमला बोलते हुए ब्रजपाल, तिलकराम, राहुल एवं कृष्णपाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया है। लिखित शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।