फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नरेंद्र और सावित्री हत्याकांड में बयान दर्ज

नरेंद्र और सावित्री हत्याकांड में बयान दर्ज

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र और सावित्री हत्याकांड में बयान दर्ज
मेरठ। परतापुर के नरेंद्र हत्याकांड में नरेंद्र की पुत्रवधू कंचन चौधरी के बयान मंगलवार को एफटीसी-1 प्रकाश तिवारी की कोर्ट में दर्ज कराए गए। अदालत ने अगली तारीख 23 जुलाई नियत की है। वहीं, सरूरपुर के हसनपुर रजापुर में हुए सावित्री हत्याकांड में सावित्री के पुत्र मितन ने स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट मानवेंद्र सिंह की अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

अक्तूबर 2016 में नरेंद्र हत्याकांड परतापुर के सोहरका गांव में हुआ था। जिसके चश्मदीद गवाह नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर व बेटे बलविंद्र उर्फ भोलू की गवाही से एक दिन पहले 25 जनवरी 2018 को सरेआम हत्या कर दी गई थी। यह आरोप नरेंद्र हत्याकांड के आरोपी मालू के भाई मांगे और उसके साथियों पर लगा था। बलविंद्र की पत्नी कंचन चौधरी नरेंद्र हत्याकांड में चश्मदीद गवाह है।
विज्ञापन

वहीं, सरूरपुर के सावित्री हत्याकांड को जेल में बंद कुख्यात सुमित जाट आदि द्वारा षड्यंत्र करके अंजाम देने का आरोप है। सावित्री अपने बेटे चेतन की हत्या में चश्मदीद गवाह थी। जिसमें सुमित जाट सहित कई आरोपी थे, जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही थी तथा बयान देने के लिए चेतन की मां सावित्री बार-बार चक्कर लगा रही थी। परंतु बयान नही हुए और उसकी हत्या कर दी गयी। इस हत्या में सुमित जाट, जगवीर, अतुल, अंकित, विपिन, अशोक, प्रकाश सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मंगलवार को सावित्री का बेटा मितन भारी सुरक्षा में अदालत पहुंचा और बयान दर्ज कराए। बयान पूरे न होने पर अगली सुनवाई के लिए 23 जुलाई की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed