{"_id":"5b4e5b414f1c1bbd298b4824","slug":"15318618228-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्घ दंपति अपनी मांग को लेकर थाने के बाहर बैठा अनशन पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्घ दंपति अपनी मांग को लेकर थाने के बाहर बैठा अनशन पर
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे के आरोपी को थाने से बिना कार्रवाई छोड़ने का आरोप
खरखौदा। सड़क हादसे के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी को थाने से बिना कार्रवाई छोड़ने का आरोप लगाते हुए वृद्ध दंपति थाने के बाहर मंगलवार को अनशन पर बैठ गया। इंस्पेक्टर द्वारा मामले में न्याय दिलाने के आश्वासन पर दंपति ने अनशन तोड़ा।
शास्त्रीनगर निवासी गीता सूरी पत्नी सुभाष सूरी के अनुसार 14 जुलाई 2014 को कांशीराम कॉलोनी निवासी कुछ लोगों ने उनके मकान पर हमला कर दिया था। मामले में मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन पांच अगस्त 2017 को पीड़िता पति व बेटे के साथ लोहियानगर किसी काम से आये थे। जैसे ही इनका रिक्शा पहले मुकदमे में नामजद कांशीराम कॉलनी निवासी अरविंद की दुकान के सामने से गुजरा तो अरविंद सहित उज्जवल, अंकुर व शानू सभी ने रिक्शे में बाइक से टक्कर मार दी। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में तीनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोप है कि जांच कर रहे दरोगा नेे सेटिंग कर दो आरोपियों के नाम निकाल दिये थे। पीड़ित पक्ष को जानकारी हुई तो सीओ से शिकायत की। इसके बाद जांच कर रहे दरोगा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में थाने से बिना कार्रवाई छोड़ दिया। इसी मामले में न्याय न मिलने पर मंगलवार को वृद्घ दंपति थाने में अनशन पर बैठ गया। बाद में थाना इंस्पेक्टर राजेद्र त्यागी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।