फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुबेदार की आत्मदाह की चेतावनी के बाद चेती पुलिस

सुबेदार की आत्मदाह की चेतावनी के बाद चेती पुलिस

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सुबेदार की आत्मदाह की चेतावनी के बाद चेती पुलिस
सरधना। करीब चार माह से लापता दबथुवा निवासी मोनू पुत्र स्वर्गीय सोबीर सिंह के अपहरण के आरोप में पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 23 फरवरी से लापता युवक की मां अंजू देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद 22 जून को इस मामले में संजू पुत्र रेशपाल निवासी दबथुवा, जगन पुत्र रामशरण निवासी बुलंदशहर, कुशलपाल पुत्र नारायण सिंह निवासी दबथुवा व गुड्डी पत्नी जगन व नीतू पत्नी कुशलपाल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को मोनू के मामा अमरजीत सिंह ने थाने पर हंगामा कर आत्मदाह की चेतावनी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दबिश देकर बुलंदशहर से कुशलपाल को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed