{"_id":"5b4bb4aa4f1c1b41748b4f48","slug":"153168810412-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला मंडी चमारान में एक मकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहल्ला मंडी चमारान में एक मकान से हजारों की चोरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी समेत लाखों का जेवर चोरी
सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में शनिवार की रात में चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी के साथ सोने चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता रविवार को सुबह जाग होने पर पता चला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं।
मोहल्ला मंडी चमारान निवासी नफीसा मरहूम फूजा के घर पर शनिवार की रात में चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी पैंतीस हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोर एक जोड़ी सोने के कुंडल, झुमकी व चांदी की पाजेब, नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता रविवार को सुबह के समय जाग होने पर चला। जिसमें चोरी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित नफीसा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं।