फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हत्या के मुकदमे मे वाछिंत चल रहे तीन लोगो के घर के सामान की कुर्की न्यायलय के आदेश पर की गयी

हत्या के मुकदमे मे वाछिंत चल रहे तीन लोगो के घर के सामान की कुर्की न्यायलय के आदेश पर की गयी

Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हत्या के मुकदमे मे वाछिंत चल रहे तीन लोगो के घर के सामान की कुर्की न्यायलय के आदेश पर की गयी
मुंडाली। पुलिस ने हत्या में वांछित चल रहे तीन लोगों के घर के सामान की कुर्की न्यायालय के आदेश पर की है। कुर्की का सामान गांव के ही लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

मुुंडाली एसओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में बीती 22 नवंबर को आसिफ पुत्र बुद्धू की हत्या कर दी गई थी। जिसका शव तीसरे दिन ईख के खेत में मिला था। मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें शहजाद व आसकिन को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मेहर इलाही एवं फकरू पुत्र रफी तथा फिरोज पुत्र करम इलाही निवासीगण अजराड़ा तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने न्यायालय से तीनों आरोपियों के घर की कुर्की की अनुमति ले ली। रविवार को थानाध्यक्ष मुंडाली रितेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे तथा घर का सामान की कुर्की कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed