फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो-दो तहरीर पहुंचीं, मुकदमा एक भी दर्ज नहीं

दो-दो तहरीर पहुंचीं, मुकदमा एक भी दर्ज नहीं

Sun, 15 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दो-दो तहरीर पहुंचीं, मुकदमा एक भी दर्ज नहीं
मवाना/मेरठ। पांच दिन पहले ट्रेनर के युवती के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस मामले में मवाना पुलिस ने चुप्पी साध ली है। जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

10 जुलाई को गुड़मंडी स्थित एक जिम के दूसरे समुदाय के ट्रेनर की हस्तिनापुर निवासी एक युवती के साथ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने जिम पर पहुंचकर तोड़फोड़ की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिम की तलाशी के दौरान वहां से शराब व बीयर की बोतलें भी बरामद की थी। इस मामले में हिंदू संगठन के योगेंद्र जाटव ने अश्लील वीडियो व फोटो से युवतियों को ब्लैकमेल करने व भाजयुमो के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने लव जिहाद को लेकर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में विहिप के जिलामंत्री सौरभ शर्मा भी सीओ से मिलकर मुकदमा दर्ज कर ट्रेनर को गिरफ्तार करने की मांग कर चुके हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने न तो इस मामले में ट्रेनर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया और न ही उसकी गिरफ्तारी हो सकी। हालांकि पुलिस ने जिम को सील कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली है। ट्रेनर के खिलाफ तहरीर आने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब पुलिस पूरे मामले को दबाने में लगी है। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इंस्पेक्टर मवाना जिम्मेदार होंगे। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में युवती या अन्य किसी की भी तरफ से थाने में तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed