फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोर्ट में पेशी पर आये कैदियों में वापस लोटने के दौरान गाडी के अंदर जमकर हुई मारपीट

कोर्ट में पेशी पर आये कैदियों में वापस लोटने के दौरान गाडी के अंदर जमकर हुई मारपीट

Fri, 13 Jul 2018 08:24 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेशी पर आये कैदियों में वापस लोटने के दौरान गाडी के अंदर जमकर हुई मारपीट
सरधना। कोर्ट में शुक्रवार को पेशी पर आए बंदियों ने दोपहर बाद लौटने के दौरान गाड़ी में जमकर हंगामा किया। हंगामा उस वक्त हुआ जब चोरी के मामले में जेल में बंद एक बंदी ने गाड़ी के अंदर से ही मिलने आई वृद्धा एवं युवक से कहा कि जैन साहब से कह देना कि अगली तारीख 26 जुलाई लगी है। जल्द ही एक पेटी का इंतजाम करें या अंजाम भुगतने को तैयार रहें। इस पर गाड़ी के नीचे खडे़ एक अन्य व्यक्ति ने टोकाटाकी कर दी। इस पर धमकी देने वाले बंदी ने कहा कि वह भी चोरी में शामिल था। अब नहीं बचेगा। इस पर चार-पांच बंदियों ने धमकी देने वाले की जमकर धुनाई कर दी। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बमुश्किल बीच बचाव कराया़ और कैदियों को लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

मेरठ जेल से शुक्रवार को करीब एक दर्जन बंदियों को कोर्ट में पेशी पर लेकर गाड़ी तहसील मुख्यालय पहुंची। उसे सीओ कार्यालय के बाहर खड़ी करके बंदियों को एक-एक कर तारीख पर ले जाने लगा। इस दौरान कुछ बंदियों के परिजन एवं रिश्तेदार भी गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए। उन्होंने बंदियों को जरूरत का सामान देने का प्रयास किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान एक कैदी से मिलने आए वृद्धा एवं युवक गाड़ी के समीप जामुन के पेड़ के नीचे खडे़ थे। इस पर एक बंदी ने गाड़ी से ही उक्त युवक से कहा कि जैन साहब से कह देना उसकी अगली तारीख 26 जुलाई लगी है। वह एक पेटी का इंतजाम कर दे नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। इसका बाहर खडे़ एक व्यक्ति ने विरोध किया। इस पर उक्त एक बंदी ने गाड़ी के अंदर से कहा कि चोरी में तू भी शामिल था। तेरा नाम पुलिस को बताया होता तो तू भी आज हमारे साथ गाड़ी में होता। इस पर नीचे खडे़ युवक के गाड़ी में मौजूद चार-पांच परिचित बंदी उस पर टूट पडे़। बंदी की गाड़ी में पिटाई होती देख अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा। वहीं, एक पुलिसकर्मी ने जल्दबाजी में पीछे की खिड़की खोली तो उसके हाथ में मामूली चोट लग गई। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी के अंदर घुसकर बंदियों को बड़ी मुश्किल से शांत किया। इस दौरान अधिवक्ता भी मारपीट होती देख वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट
बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से पुलिस अलर्ट है। सरधना कोर्ट के बाहर गाड़ी में जिस तरह से बंदी भिडे़ उससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी बंदी के साथ अनहोनी न हो जाए इसलिए सतर्कता दिखाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी को भी बंदियों से मुलाकात नहीं करने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी के लौटते समय भाग चुका है कैदी
कोर्ट में पेशी के दौरान पांच करोड़ की फिरौती वसूलने वाला दबथुवा निवासी विनय उर्फ छोटू पुलिस कस्टडी से कुछ वर्ष पहले फरार हो चुका है। पुलिस ने उसकी तमाम घेराबंदी की परंतु सफलता नहीं मिली। इसके बाद से विनय फरार चल रहा है।

वर्जन
मैं एक मुकदमे की तारीख के चलते बरेली आया हुआ हूं। मुझे बंदियों में आपस में मारपीट की जानकारी मिली। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-संतोष कुमार सिंह, सीओ सरधना
मुख्य बातें
चोरी के मामले में जेल से आए आरोपी ने दी धमकी
इस पर अन्य बंदियों ने उसे गाड़ी में जमकर धुना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed