फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शाहपुर जद्ीद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

शाहपुर जद्ीद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 09 Jul 2018 09:28 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर जद्ीद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
शाहपुर जदीद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के शाहपुर जदीद में सोमवार को तीन आरोपियों ने मिलकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शाहपुर जदीद निवासी विकास ने बताया कि सोमवार सुबह उसका बड़ा भाई महेश अपने घर जा रहा था। मार्ग में मामूली बात को लेकर गांव के ही तीन युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाद में इन लोगों ने मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महेश घायल हो गया। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी ने फायरिंग कर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दौराला कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित के भाई विकास ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed