फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट,फायरिंग तीन घायल

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट,फायरिंग तीन घायल

Mon, 09 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट,फायरिंग तीन घायल
किठौर। कस्बे में शादी में लड़की के पास खड़ा होने से मना करने पर दो पक्षों में धारदार हथियार चलने के साथ फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों में पहले से पुरानी रंजिश चल रही है। गोली लगने से दो तथा एक युवक धारदार हथियार लगने से घायल हो गया। घायल एक युवक को हालत गंभीर होने पर आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किठौर के मोहल्ला मौसम खानी निवासी नासिर पुत्र जाकिर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि किठौर के मुकर्रम और अंजार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि उसको मारने के लिए आरोपी उसके घर में आए थे। शोर सुनकर उसका भतीजा शजर भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसको देखते हुए मुकर्रम और अंजार ने शजर पर गोली चला दी। शजर सीने के पास गोली लगने सवह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए, जिनको देखकर आरोपी भाग निकले। इस बाबत मुकर्रम और अंजार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर किठौर प्रमोद गौतम ने बताया कि रविवार को कस्बे से सटे शाहजमाल गांव स्थित वसीयत मंडप में इरसाद की बेटी की बारात आई थी। जहां पर मोहल्ला मौसम खानी निवासी मुकर्रम पक्ष और सलीम पक्ष भी खाना खाना गए थे। इंस्पेक्टर के अनुसार करीब तीन साल पूर्व मुकर्रम की मां की हत्या हो गई थी। जिसमें माजिद व सलीम पर हत्या का आरोप था। हालांकि दोनों पक्षों में इस मामले में समझौता हो गया था। रविवार को शादी में दोनों पक्ष के लोग खाना खाने गए थे। वहां पर मुकर्रम की बहन भी गई थी। आरोप है कि वहीं पर सलीम व उसके साथ कुछ लोग मुकर्रम की बहन के सामने खड़े होकर खाना खा रहे थे। जिसका मुकर्रम की बहन ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग वहां आ गए और अपने मोहल्ले में आकर झगड़ा किया। जहां पर मुकर्रम पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से शजर व मुतत्लीव गंभीर रूप से घायल हो गए तथा अंजार भी घायल हुआ है। अंजार धारदार हथियार से घायल हुआ है। जिसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। एक शादी समारोह में लड़की के पास में खड़ा होने से मना करने पर विवाद में गोली मारी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed