फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नलकूपों से विद्घुत उपकरण चोरी कर रहे तीन को दबोचा

नलकूपों से विद्घुत उपकरण चोरी कर रहे तीन को दबोचा

Sun, 01 Jul 2018 09:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
नलकूपों से विद्घुत उपकरण चोरी कर रहे तीन को दबोचा
खरखौदा। कस्बा समेत गांव कैली, पांची, कूड़ी, कबट्टा और फफूंडा समेत सभी गांवों में आए दिन नलकूपों का ताला तोड़कर विद्युत उपकरण चोरी किए जा रहे हैं। जिसके चलते गांव फफूंडा में ग्रामीण टोली बनाकर रात्रि में नलकूपों की सुरक्षा कर रहे हैं। शनिवार रात्रि में भी ग्रामीण नलकूप पर पहुंचे तो फफूंडा निवासी हरीश पुत्र गजराज के नलकूप पर तीन युवक खडे़ मिले। ग्रामीणों ने युवकों को ललकारा तथा गोली मारने की चेतावनी दी तो तीनों युवक रुक गये। ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम आबिद पुत्र सलीम, आसिफ पुत्र सलीम एवं बाबर पुत्र शहजाद निवास समर गार्डन लिसाड़ी गेट बताया। पुलिस ने तीनों से रात्रि में करीब आधा दर्जन नलकूपों से चोरी किए विद्युत उपकरण भी कब्जे में ले लिए हैं। ग्रामीणों ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस बदमाशों की निशानदेही पर माल बरामद करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed