फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मकान के विवाद को लेकर एसपी देहात व एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण

मकान के विवाद को लेकर एसपी देहात व एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण

Fri, 29 Jun 2018 07:32 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
मकान के विवाद को लेकर एसपी देहात व एसडीएम ने किया मौके का निरीक्षण
मवाना। सपा नेता एवं महंत के बीच चल रहे मकान के विवाद को लेकर शुक्रवार को डीएम के आदेश पर एसपी देहात और एसडीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर कागज देखे और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल डाकखाने वाली गली में एक मकान को लेकर महंत बिजेंद्र और सपा नेता संदीप सेठी में विवाद है। महंत बिजेंद्र मकान को पूर्वजों की संपत्ति बता रहा है। वहीं, सेठी ने चार माह पहले इस मकान को खरीदने की बात कही। इसको लेकर लगभग डेढ़ सप्ताह पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस मामले में महंत जिलाधिकारी से मिला और मकान को धार्मिक स्थल का भंडार गृह बताते हुए जांच कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर शुक्रवार दोपहर एसपी देहात राजेश कुमार और एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। विवाद न हो इसके लिए मकान पर पुलिस के ताले पड़े होंगे। इसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके कागज देखे। एसपी देहात ने एसडीएम मवाना से कागज जांचने की बात कही। वहीं, करीब दस दिन पहले एसपी देहात ने जबरन मकान पर कब्जा करने के आरोप में संदीप सेठी पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि मकान का निरीक्षण कर लिया है। दोनों ही पक्ष कागज दिखा रहे हैं। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए मकान पर पुलिस ने ताले डाल दिए हैं। वहीं, जबरन मकान पर कब्जा करने के प्रयास को लेकर संदीप सेठी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मंहत ने मकान पर कब्जा करने की डीएम से की थी शिकायत
एसपी देहात ने दूसरे पक्ष के खिलाफ दिया मुकदमा दर्ज कराने का आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed