फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन सप्ताह पूर्व हुई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में युवक की शिनाख्त हुईृ

तीन सप्ताह पूर्व हुई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में युवक की शिनाख्त हुईृ

Thu, 28 Jun 2018 09:20 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
तीन सप्ताह पूर्व हुई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में युवक की शिनाख्त हुईृ
रोहटा। थाना क्षेत्र के अमानुल्लापुर गांव स्थित भट्ठे पर तीन सप्ताह पूर्व गोली मारकर की गई हत्या के मामले में बुधवार को मृतक के परिजनों ने कपड़ों से शिनाख्त की। उसकी पहचान लोनी थाना क्षेत्र निवासी युवक के रूप में हुई।
विज्ञापन

रोहटा अमानुल्लापुर मार्ग स्थित भट्ठे पर बाइक सवार तीन युवक रुके थे। बाइक पर पीछे बैठे उनके साथी ने चालक की गर्दन में तमंचे से गोली मार दी। जिससे चालक जमीन पर गिर गया। वहीं, दूसरे युवक ने उसकी जेब से सारा सामान निकाल लिया और सतवाई गांव की तरफ फरार हो गया। खेतों में काम कर रहे किसान इस बीच मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक बाइक सवार दोनों युवक काफी आगे निकल चुके थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। पुलिस ने कामयाबी नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी रही। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि बुधवार को उन्हें मालूम हुआ कि लोनी निवासी 26 वर्षीय युवक लापता है। उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। रोहटा पुलिस बीती रात लोनी पहुंची और लापता युवक के परिजनों को उसका हुलिया बताया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान संदीप पुत्र ओमपाल के रूप में हुई। मृतक की मां शशि, पत्नी रेनू और भाई मोेेेेेेेेेहित बृहस्पतिवार सुबह रोहटा थाने पहुंची। वहीं, मृतक के फोटो और कपड़ों के आधार पर पहचान हुई। अब पुलिस संदीप के हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
भट्ठे पर मिले शव की शिनाख्त लोनी निवासी युवक के रूप में हुई
थाने में पहुंची मृतक की मां, पत्नी और भाई ने की शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed