{"_id":"5b2fbda84f1c1bf76e8b9e71","slug":"152985540112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण बताकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अपहरण बताकर दुष्कर्म
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में एसएसपी के नाम दिए पत्र में गांव रानी नंगला निवासी एक युवक पर आईबी में एएसआई बताकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में एसएसपी के नाम दिए पत्र में कहा कि उसने वर्ष 2012 में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसे बड़ा डाकखाने में गांव रानी नंगला निवासी युवक मिला। उसने स्वयं को आईबी में एएसआई बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही। 30 जनवरी 2014 को आरोपी ने उसका अपहरण कर लखनऊ ले गया तथा वहां से दिल्ली अपनी बहन के यहां लेकर पहुंचा। वहां आरोपी ने एक पखवाडे़ तक उसे बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी के परिजन उसे जबरन गांव रानी नंगला ले आए। यहां लगभग साढे़ तीन साल तक आरोपी और उसके भाई ने उससे दुष्कर्म किया।
बीमार पड़ने पर 22 जनवरी 2017 को आरोपी उसे दवा दिलाने मवाना लाया। यहां उसने शोर मचाया। जिस पर भीड़ ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया था तथा वह अपने घर आ गई थी। 17 अप्रैल को आरोपी और उसके साथियों ने तमंचा दिखाकर उसका तथा उसके पिता का अपहरण कर लिया था। इसके बाद एक अधिवक्ता के यहां ले जाकर आरोपियों ने उसके पिता पर दबाव बनाकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये थे। आरोपी उससे अक्सर मारपीट करता रहा। 29 अप्रैल 2018 को बीमार होने पर आरोपी झाड़ फूंक कराने बाइक पर लेकर जा रहा था। वह इस दौरान बाइक से कूदकर घर आ गई। पत्र में एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि मामला अपहरण का नहीं है। दोनों पक्षों को 29 जून को बुलाया है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बातें
पीड़ित ने थाने में एसएसपी को संबोधित पत्र देकर की कार्रवाई की मांग