फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लिया

पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लिया

Wed, 20 Jun 2018 09:44 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे को हिरासत में लिया
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर चार दिन पहले पड़ोसी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पुुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के आठ वर्षीय भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रोहित पड़ोसी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों के अनुसार किशोरी घर से दस हजार रुपये भी ले गई है। इस मामले में किशोरी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पक्ष ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस चार दिन बाद भी न तो किशोरी को बरामद की कर सकी और न ही आरोपी को गिरफ्तार पाई है। पुलिस ने मंगलवार से रोहित के आठ वर्षीय भाई को हिरासत में ले रखा है। हालांकि बुधवार को बच्चा पूरे दिन थाने में रोता रहा तथा घर जाने की गुहार लगाता रहा। हालांकि पुलिस किशोरी की बरामदगी नहीं होने तक उसे घर भेजने से इनकार कर रही है। अब बच्चा पुलिस हिरासत में है। वहीं, थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी का कहना है कि उन्होंने अभी चार्ज लिया है। यदि पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले रखा तो उसे तुरंत उसके घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

यदि पुलिस ने आठ वर्षीय बच्चे को हिरासत में ले रखा है तो गलत है। इसकी जांच केे बाद कार्रवाई की जाएगी।-राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed