{"_id":"5b296e5a4f1c1bac6e8b8ca7","slug":"15294418841-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद मासूम के सामने मां से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद मासूम के सामने मां से दुष्कर्म
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चार दिन से बेटे के साथ अपहृत महिला मंगलवार को गंगानगर डिवाइडर रोड के पास बदहवास हालत में बरामद हुई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने उसका अपहरण करने के बाद कंकरखेड़ा के एक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसका मासूम बेटा भी घर में ही था। भावनपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी इस महिला का पति से तलाक हो चुका है। पांच साल का एक बेटा महिला के साथ रहता है। आरोप है कि जानसठ मुजफ्फरनगर निवासी बिजेंद्र ने 15 जून को उसका बेटे के साथ अपहरण कर लिया था। जहां दोनों को कंकरखेडा स्थित अनजान जगह पर रखा गया। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी बिजेंद्र और यह महिला गंगानगर थाना क्षेत्र में एक साथ काम करते थे। महिला बिजेंद्र से भलीभांति परिचित थी और उसके साथ कार में बैठ गई थी। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बिजेंद्र के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
होने वाली थी शादी
थानाध्यक्ष के अनुसार बिजेंद्र और इस महिला के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। बिजेंद्र की जल्द ही शादी होने वाली थी। जिसको लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहा था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खास बातें:
भावनपुर क्षेत्र का मामला, चार दिन से अपहृत विवाहिता बरामद, आरोपी पर केस दर्ज