फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन दिन बाद सरधना में मिले महिला के अवशेष

तीन दिन बाद सरधना में मिले महिला के अवशेष

Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद सरधना में मिले महिला के अवशेष
मेरठ/सरधना। टीपी नगर में हत्या के बाद महिला का गायब हुआ शव तीसरे दिन सरधना के मुल्हैडा के जंगल में नदी किनारे जली हालत में मिला। अंदेशा कि किडनी निकालने के बाद महिला के शव को जलाया गया है। हालांकि पुलिस इसे अंतिम संस्कार होना बता रही है। पुलिस ने महिला के अवशेष डीएनए जांच के लिए भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर, मुल्हैडा चौकी इंचार्ज के खिलाफ पीड़ित परिवार ने हंगामा किया। इनका कहना है कि शव के जलने की सूचना शुक्रवार को लोगों ने पुलिस को दी थी। लेकिन चौकी इंचार्ज ने गंभीरता नहीं दिखाई। पीड़ित परिवार शनिवार को मुल्हैडा के जंगल में पहुंचा। जहां पर महिला की एक पाजेब और अधजले कपड़े से पहचान की। राख में जली हुई हड्डियां थीं। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर सरधना मौके पर पहुंचे। तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

यह था मामला
बागपत के खिंदौडा गांव निवासी श्रीनिवास की बेटी अनु की शादी चार वर्ष पहले खेडा गांव, सरधना निवासी विकास उर्फ विक्की से हुई थी। विकास ट्रक चालक है और पत्नी के साथ टीपीनगर में रहता था। विकास की किडनी खराब हो गई थी। उसके परिजन चाहते थे कि उसकी पत्नी किडनी दे दे। लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। आरोप है कि तीन दिन पहले पति समेत उसके ससुराल वालों ने पत्नी अनु की हत्या कर दी। मायके वाले टीपीनगर में पहुंचे, उससे पहले ससुराल वाले अनु का शव लेकर फरार हो गए थे। तीन दिन से मायके वाले अनु का शव ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीकर की हत्या
पुलिस के अनुसार विकास बीती रात भी शराब पीकर जब घर पहुंचा तो उसने अनु के साथ मारपीट की जिसकी सूचना अनु ने मायके वालों को दी थी। परिजन देर रात होने के चलते उसकी ससुराल नहीं पहुंच पाए। लेकिन अगली सुबह अनु की ससुराल से फोन आया कि कि अनु ने जहर खा लिया है। इसके 15 मिनट उपरांत दोबारा से फोन आता है कि अनु की मौत हो गई है। जब तक अनु के परिजन उसकी ससुराल पहुंचते, तब तक आरोप ससुराल वाले फरार हो चुके थे।
चौकी इंचार्ज पर जांच बैठी
मुल्हैड़ा के जंगल में महिला का शव जलने की जानकारी शुक्रवार को चौकी इंचार्ज राजकुमार को दी गई थी। लेकिन चौकी इंचार्ज ने बगैर जांच करे पुलिस अधिकारियों से कहा कि केवल राख मिली है। महिला के जलने की पुष्टि नहीं है। लेकिन अनु का भाई विपिन रोजाना अपनी बहन की तलाश में सुबह ही निकल जाता था। शनिवार को विपिन को पता चला कि किसी महिला के जलने की खबर ‘अमर उजाला’ में छपी है। विपिन अपने दोस्तों के साथ मुल्हैडा के जंगल पहुंचा। हंगामा किया तो पुलिस जागी और महिला के अवशेष बरामद किए। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि चौकी इंचार्ज पर जांच बैठा दी है।
हत्या के बाद निकाली किडनी
पीड़ित परिवार को अंदेशा है कि हत्या के बाद ससुराल वालों ने अनु की किडनी निकाली होगी। इसी मकसद से शव को गायब किया था। उनका आरोप है कि अनु की हत्या तीन दिन पहले हुई। जबकि शव को शुक्रवार को जलाया गया। ताकि किडनी के निकलने का पता ही न चल सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच होगी। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

अंतिम संस्कार या शव जलाया
अनु के शव को ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से जलाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि शव का विधिवत अंतिम संस्कार होता तो उनको जानकारी दी जाती। ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज है। हालांकि इंस्पेक्टर टीपीनगर बृजेश शर्मा का कहना है कि ससुराल वालों ने अनु का अंतिम संस्कार किया है।

खास बातें:
- चौकी इंचार्ज के खिलाफ आक्रोश, एसपी देहात ने जांच बैठाई
- मौके से मिलीं जली हड्डियां डीएनए जांच के लिए जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed