{"_id":"5b228ea64f1c1b634d8b6813","slug":"152899140116-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो को गोली लगी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में दो को गोली लगी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया
Updated Thu, 14 Jun 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। टिमकिया गांव में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोली चलने से एक पक्ष का एक युवक व एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानी पुलिस के अनुसार टिमकिया गांव निवासी विवेक उर्फ बंटी का काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चला आ रहा है। अधिकारियों के आदेश पर बृहस्पतिवार को कानूनगो केपी सिंह जमीन की डोलबंदी कराने गए थे। इसके बाद कानूनगो वापस आ गए। शाम को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। वहीं, ब्रजभूषण पक्ष की ओर से चली गोली लगने से विवेक उर्फ बंटी घायल हो गया। वहीं, कुछ दूर खड़ा ग्रामीण अशोक भी गोली लगने से घायल हो गया। इस पर परिजनों ने घायलों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।