फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रतिबंधित दवा बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, नमूना भेजा जांच को

प्रतिबंधित दवा बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, नमूना भेजा जांच को

Tue, 12 Jun 2018 02:01 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित दवा बनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज, नमूना भेजा जांच को
खरखौदा। पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के गांव खड़खड़ी स्थित एक मकान में अवैध रूप ये चल रही प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। जिसमें पुलिस ने दवा, कच्चा माल एवं उपकरण कब्जे में लिये थे। जिसमें ड्रग्स इंस्पेक्टर की ओर से फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, दवा का नमूना जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव खड़खड़ी में संजय पुत्र शिवकुमार के मकान में कई वर्षों से चल रही प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन बनाने की अवैध फॅक्ट्री पर छापा मारा था। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी दीवार कूदकर भाग गया था। हालांकि पुलिस ने छापेमारी में मकान से तैयार हुई दवा, हजारों खाली शीशी, कच्चा माल एवं बनाने के उपकरण भी बरामद किये थे। पुलिस माल को कब्जे में लेकर थाना आ गई थी। सूचना पाकर पहुंचे ड्रग्स इंस्पेक्टर ने दवा के नमूने लेकर जांच के लिये भेज दिया। वहीं, ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार ने दवा को प्रतिबंधित बताते हुए संजय पुत्र शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed