{"_id":"5b1beeb54f1c1bac6e8b6fe2","slug":"152855724116-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बंटवारे को लेकर थाने पहुंचे चार भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के बंटवारे को लेकर थाने पहुंचे चार भाई
Updated Sat, 09 Jun 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
मवाना। मुबारिकपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चार भाइयों में आपस में विवाद चल रहा है। चारों भाई शनिवार को थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस के सामने भी उनमें सहमति नहीं बन सकी।
मुबारिकपुर गांव निवासी चार भाई धीरज, राजवीर, सोहित व एक अन्य में पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। बताया कि इनमें से एक भाई राजवीर अपने घर के सामने गेट लगा रहा है। जिसको लेकर अन्य भाइयों ने विरोध कर दिया और पहले बंटवारे की बात कही। इस पर चारों भाइयों में कहासुनी हो गई। शनिवार को थाने पहुंचे चारों भाइयों ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। घंटों तक चली वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि सभी का पक्ष सुन लिया गया है, परंतु कोई हल नहीं निकल सका। जिस पर समाज के लोगों के साथ बैठकर मामले का निपटारा करने की उन्हें सलाह दी गई है।
शांति समिति की बैठक
मवाना। मवाना थाने में शनिवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें आपसी भाईचारे और शांति से त्योहार मनाने की अपील की गई। सीओ यूएन मिश्रा और एसएसआई करतार सिंह ने शनिवार को थाने में शांति समिति की बैठक बुर्लाई। इसमें कस्बे के चेयरमैन अय्यूब कालिया और क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने सभी लोगों से ईद आपसी सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की।