{"_id":"5b195e7d4f1c1bf96e8b6e80","slug":"15283892499-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई शून्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती के अपहरण के मामले में पुलिस की कार्रवाई शून्य
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। कस्बे से 22 दिन पहले समुदाय विशेष का एक युवक दिनदहाडे़ युवती का अपहरण कर ले गया था। करीब तीन सप्ताह बाद भी पुलिस को युवती की बरामदगी नहीं कर पाई है।
करीब 22 दिन पहले कस्बा निवासी एक युुवती बाजार से सामान खरीदने गई थी। कस्बे के ही समुदाय विशेष के युवक ने युवती का अपहरण कर लिया था। परिजनों को अपहरण की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी पक्ष से बेटी की बरामदगी की मांग की थी। हालांकि आरोपी के परिजनों समेत उस पक्ष के लोगों ने युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पीड़ित परिवार हिंदू संगठनों के साथ थाने पहुंचा था। वहां आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकरियों ने इस मामले में थाने का घेराव किया था। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। हिंदू संगठनों की मांग पर थाना इंचार्ज देख रहे तत्कालीन एसएसआई को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि थाना इंचार्ज एएसपी अमित आनंद इस मामले में लगे हैं। इसके बावजूद पुलिस न तो युवती को बरामद कर पाई है और न ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। इस मामले में कार्यवाहक थानाध्यक्ष मेघराज सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।